चंपावत जिले में 21 फरवरी से होने वाले उत्तराखंड बोर्ड परीक्षा की तैयारी शुरू कर दी गई है। जिले में 42 केंद्र बोर्ड परीक्षा के लिए बनाए गए हैं। इसमें नए केंद्र बनाए गए हैं। जिले में इस बार 10 और 12वीं के पांच हजार से अधिक छात्र-छात्राएं परीक्षा के लिए पंजीकृत हैं। 17 फरवरी को प्रश्न पत्र और गोपनीय सामग्री वितरित की जाएगी।