फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घास लेने गई महिला की चट्टान से गिरकर मौत, डीडीआरएफ की टीम ने गहरी खाई से निकाला शव

रेनू सकलानी Updated Tue, 08 Jul 2025 10:38 AM IST

नारायणबगड़ के गड़सीर गांव की एक महिला की जंगल मे घास लेने के दौरान चट्टान से गिरकर दर्दनाक मौत हो गई। सूचना पर मौके पर पहुंची डीडीआरएफ की टीम ने गहरी खाई से महिला के शव को  रेस्क्यू किया। गडसिर गांव की 36 वर्षीय कृष्णा देवी पत्नी मनवीर सिंह गांव की अन्य महिलाओं के साथ पटोरी के जंगल में घास काटने गई थी। जहां पैर फिसलने के कारण वह गहरी खाई में गिर गई। साथ आई महिलाओं ने इस घटना की सूचना गांव में दी। ग्रामीणों ने तत्काल तहसील प्रशासन को सूचना देकर मदद की गुहार लगाई। राजस्व पुलिस डीडीआरएफ की टीम के साथ देरशाम मौके पर पहुंची और खाई से महिला का शव बरामद किया। मौके पर पहुंचे एसडीएम पंकज भट्ट ने बताया कि मृतक महिला के शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए उपजिला अस्पताल कर्णप्रयाग भेज दिया गया है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें