फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बारिश के लिए लाटू और नंदा की शरण में पहुंचे देवाल के ग्रामीण

देवाल में करीब चार माह से बारिश नहीं होने के कारण गेहूं, जौ, सरसों की फसल सूख गई है। ऐसे में ग्रामीणों ने देवताओं की शरण में जाकर फरियाद लगाई है। वाण के ग्रामीणों ने क्षेत्र को सूखे से बचाने व बारिश के लिए गांव के नंदा देवी मंदिर में लाटू देवता व मां नंदा देवी की विशेष पूजा अर्चना की। बीते कई माह से बारिश नहीं होने से सूखे जैसी स्थिति पैदा हो गई है। बारिश नहीं होने से किसानों की फसल सूख गई है। शनिवार को वाण के ग्रामीणों ने गांव के नंदा मंदिर में पूजा अर्चना कर लाटू देवता व मां नंदादेवी की आराधना की। इस दौरान ग्रामीणों ने कहा कि देवभूमि के अराध्य देवता , हमारा समूचा उत्तराखंड बर्फबारी और बारिश के लिए तरस रहा है। ग्रामीणों ने देवताओं के पश्वाओं से आशीर्वाद के रूप में बारिश करने की फरियाद की। ग्रामीणों ने एक सप्ताह के भीतर बारिश नहीं होने पर लाटू देवता मंदिर में जाकर ध्यान-साधना करने का निर्णय लिया। लाटू मंदिर के पुजारी खीम सिंह ने कहा कि जब भी क्षेत्र सूखे की चपेट में होता तो ग्रामीण लाटू देवता से बारिश की कामना करते हैं। लाटू देवता के आशीर्वाद से बारिश हो जाती है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें