त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के दूसरे चरण के लिए लिए जहां पहली बार वोट करने वाले युवाओं में खासा उत्साह बना रहा। वहीं बुजुर्ग मतदाता ने भी भारी संख्या में मतदान किया। पहली वोट डालने के लिए युवा मतदाता सुबह से लाइन में लगकर वोट डालने के लिए उत्सुक रहे। वहीं बुजुर्ग भी भारी संख्या में अपने-अपने पोलिंग बूथो पर मतदान के लिए पहुंचे रहे। मतदान के अंतिम समय तक भी युवा बुजुर्ग वोट डालने के लिए बूथों पर डटे रहे। पोखरी विकासखंड के अंतर्गत ग्राम पंचायत सेमी ग्वाड़ में पहली बार ग्राम पंचायत के लिए मतदान कर रहे राहुल ने कहा कि गांव के विकास के लिए उन्हाेंने वोट किया है। जबकि रवीना ने कहा कि जो गांवों के सुख दुख में हर समय लोगों के साथ खड़ा रहे। उन्होंने ऐेसे प्रत्याशी के पक्ष में मतदान किया है। युवा मनीष पुरोहित ने बताया कि बैलेट पेपर से वोट करने के लिए वे खासा उत्सुक थे। उन्होनें गांव के विकास के लिए मतदान किया है। वहीं सेमी ग्वाड़ के 85 वर्षीय बुजुर्ग रमेश लाल को कंडी की मदद से पोलिंग बूथ तक पहुंचाया गया। जबकि 105 वर्षीय जसपुर डुंग्री के प्रेम लाल को उनके परिजन गोद में उठाकर मतदान केंद्र तक पहुंचाया। गैरोली के 93 वर्षीय महानंद गैरोला, 83 वर्षीय सुशीला देवी, 93 वर्षीय कमला देवी ने भी अपना मताधिकार का प्रयोग किया। डिम्मर के 97 वर्षीय मोहन प्रसाद डिमरी, रीठा मंगरी की 84 वर्षीय लुगाड़ी देवी, कालूसैण की 105 वर्षीय धार्म देवी और 90 वर्षीय रामेश्वरी देवी ने डंडी के सहारे पोलिंग बूथ तक पहुंचकर मतदान किया। मैखुरा गांव के 90 वर्षीय परमांनद थपलियाल, कांचुला गांव की 91 वर्षीय सरोजनी देवी, 81 वर्षीय राजेश्वरी देवी ने आधा किमी की पैदल दूरी नापकर वोट दिया।