फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पोखरी में हस्तकला कौशल विकास की अनूठी पहल, तीन दिवसीय कार्यशाला

बदलते समय में शिक्षा को रोजगारपरक बनाने की दिशा में पोखरी विकासखंड ने एक सराहनीय पहल की है। विद्यालयी शिक्षा में हस्तकला एवं कौशल विकास को बढ़ावा देने के उद्देश्य से खंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय के सभागार में आयोजित तीन दिवसीय कार्यशाला का आज शनिवार को समापन हो गया। कार्यशाला में शिक्षकों और छात्र-छात्राओं ने पारंपरिक कला एवं आधुनिक हस्तकौशल का व्यावहारिक प्रशिक्षण प्राप्त किया। सांस्कृतिक स्रोत एवं प्रशिक्षण केंद्र के तत्वावधान में आयोजित इस कार्यशाला का संचालन खंड शिक्षा अधिकारी विनोद सिंह मटूडा के नेतृत्व में किया गया। कार्यशाला राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 (एनआईपी 2020) और राष्ट्रीय पाठ्यचर्या की रूपरेखा 2023 (एनसीएफ 2023) की गाइडलाइन पर आधारित रही, जिसमें सांस्कृतिक संसाधन एवं प्रशिक्षण केंद्र (सीसीआरटी) की महत्वपूर्ण भूमिका रही। तीन दिनों तक चली इस कार्यशाला में प्रारंभिक और माध्यमिक स्तर के 20 शिक्षकों के साथ 30 छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। प्रतिभागियों को कठपुतली कला, पिरूल हस्तकला, पेपर क्राफ्ट, पारंपरिक ऐपण कला, कैनवास पेंटिंग और वॉल पेंटिंग जैसी छह प्रमुख विधाओं में प्रशिक्षण दिया गया। कार्यशाला की रूपरेखा प्रभारी शिक्षिकाएं कुसुमलता गाड़िया और लता कोहली ने तैयार की, जिनका मार्गदर्शन प्रतिभागियों के लिए उपयोगी साबित हुआ।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें