कर्णप्रयाग में लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल की 150 वी जयंती के अवसर पर रन फॉर यूनिटी कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में आईटीबीपी, पुलिस, प्रसाशन यूथ फिजिकल एकडेमी, राइंका, राबालिका, महाविद्यालय आदि के छात्र छात्राओ ने भाग लिया।रन फॉर यूनिटी कार्यक्रम के तहत राबाइका से अपर बाजार, पंचपुलिया होते हुए महाविद्यालय प्रागण मे पहुंची। यहां सभी ने भारत की अखंडता और एकता की शपथ ली।