मंगलवार को राजकीय महाविद्यालय तलवाड़ी में उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय द्वारा निशुल्क पुस्तक मेला एवं छात्र संघ सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर बतौर मुख्य अतिथि जड़ी बूटी सलाहकार परिषद के उपाध्यक्ष राज्यमंत्री बलवीर घुनियाल, विशिष्ट अतिथि पूर्व ब्लाक प्रमुख राकेश जोशी मौजूद रहे।