फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कर्णप्रयाग से शहीद सैनिकों की मिट्टी को लैंसडाउन के लिए किया रवाना

उत्तराखंड में पांचवें धाम के तौर पर स्थापित होने वाले सैन्य धाम के लिए चमोली जिले के पांच शहीद सैनिकों के आंगन की पवित्र मिट्टी शहीद आश्रित महिलाओं के साथ रवाना की गई । पवित्र मिट्टी को मुख्य विकास अधिकारी डॉ. अभिषेक गुप्ता ने गौचर सैनिक विश्राम गृह से हरी झंडी दिखाकर गढ़वाल राइफल्स रेजीमेंट सेंटर के लिए रवाना किया। रविवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और मंत्री गणेश जोशी सैनिक आश्रित वीरांगनाओं को ताम्र पत्र भेंटकर सम्मानित करेंगे। उत्तराखंड में 22 सितंबर से 4 अक्टूबर तक शहीद सम्मान यात्रा का आयोजन किया जा रहा है। जिसका समापन पांच अक्टूबर को लैंसडाउन में 14 गढ़वाल सैन्य छावनी में होना है। उत्तराखंड देश का पहला ऐसा राज्य है। जिसने सैनिकों के सम्मान में शहीद हुए सैनिकों की माटी को संजोकर उनकी स्मृति में सैन्य धाम की स्थापना की है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें