फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिमली में जल कलश यात्रा के साथ हुआ श्रीमद भागवत कथा का शुभारंभ

माघ माह में देवी-देवताओं के मंदिरों में आयोजित धार्मिक आयोजनों में उमड़ रही है श्रद्धालुओं की भीड़। कर्णप्रयाग के श्री राजराजेश्वरी चंडिका मंदिर सिमली में राम कथा सेवा समिति और मंदिर समिति की ओर से आयोजित सात दिवसीय श्रीमद भागवत कथा भव्य जल कलश यात्रा के साथ शुरू हो गई है। मंगलवार को महिलाओं ने सिमली न्यू-मार्केट से मंदिर तक जल कलश यात्रा निकाली। तथा आचार्यों ने मां चंडिका और गणेश पूजा के साथ पूजा-अर्चना की। दोपहर को कथा का शुभारंभ करते हुए कथा वाचक आचार्य आस्तिक नारायण ने कहा कि मां चंडिका की पावन भूमि में श्रीमद भागवत कथा पुराण का प्रवचन और श्रवण करना अत्यंत पुण्यदायी होता है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें