फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सकंड गांव में सड़क के लिए धरना...अधिकारियों के एक सप्ताह में सर्वे के आश्वासन पर माने ग्रामीण

कर्णप्रयाग के संकड गांव के लिए सड़क का सर्वे एक सप्ताह में होगा। दूसरे दिन भी धरने पर बैठे ग्रामीणों को यह आश्वासन लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों ने दिया। इसके बाद ग्रामीणों ने अपना धरना स्थगित किया। ग्रामीणों ने कहा कि यदि सड़क की सर्वे और अन्य कार्य नहीं किया गया तो दोबारा आंदोलन किया जाएगा। विकासखंड का सकंड गांव सड़क सुविधा से नहीं जुड़ पाया है। यहां के ग्रामीण कई वर्षों से लगातार सड़क की मांग कर रहे है। जिसके लिए जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों के चक्कर काटकर थक गए है। ग्रामीणों का कहना है कि एक माचिस खरीदने के लिए ग्रामीणों को नौ किमी की पैदल दूरी नापनी पड़ती है। सड़क की मांग के लिए ग्रामीणों ने बीते सोमवार से तहसील कार्यालय परिसर में अनिश्चतकालीन क्रमिक धरना शुरू किया। इसके बाद मंगलवार को लोनिवि सहायक अभियंता राजेश कुमार, अपर सहायक अभियंता नरेंद्र कुमार धरना स्थल पर पहुंचे। यहां अधिकारियों ने ग्रामीणों को एक सप्ताह में सड़क की सर्वे शुरू करने का आश्वासन दिया। इसके बाद ग्रामीणों ने अपना धरना स्थगित किया। ग्राम प्रधान शिवानी चौधरी, ग्रामीण महेंद्र सिंह बिष्ट, गजेंद्र चौधरी, वीरेंद्र बिष्ट, मनवर सिंह चौधरी आदि ने कहा कि विभाग के आश्वासन पर धरना स्थगित किया जा रहा है। यदि जल्द सड़क का काम शुरू नहीं होता है। तो उसके जिला मुख्यालय में प्रदर्शन किया जाएगा।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें