बदरीनाथ धाम से लेकर चमोली जनपद के निचले क्षेत्रों में सुबह से ही रिमझिम बारिश। बारिश से मौसम में ठंडक। नंदानगर विकास खंड के खुनाणा, माणखी, चरी, चोपड़ाकोट, काडंई और पगना से आने वाली पोलिंग पार्टियां माणखी-लुंणतरा-कुरुड़ सड़क अवरुद्ध होने से फंस गई हैं। सड़क के कीर्तिगाड का जलस्तर बढ़ने से सड़क पर भारी मात्रा में मलबा आ गया है। जेसीबी मशीनों से मलबे को हटाया जा रहा है।