सड़क सुविधा से वंचित डुगर गांव के ग्रामीणों ने आखिरकार अपने दम पर सड़क बनाकर गांव तक वाहन पहुंचाने का सपना पूरा कर लिया। वर्षों तक सरकार और विभागों से सड़क निर्माण की मांग करने के बावजूद जब कोई समाधान नहीं निकला तो ग्रामीणों ने स्वयं ही चंदा इकट्ठा कर श्रमदान के माध्यम से करीब एक किलोमीटर सड़क काटकर अपने गांव तक मोटर मार्ग पहुंचा दिया।