फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नंदनगर के बगड़ तोक में आवासीय मकानों के ऊपर गिरा पीपल का पेड़

अलका त्यागी Updated Sun, 07 Sep 2025 10:54 AM IST

नंदनगर के बगड़ तोक में रविवार को तड़के एक पीपल का पेड़ आवासीय मकानों के ऊपर जा गिरा। गनीमत रही कि प्रभावित मकानों में सो रहे लोग सुरक्षित बच निकले। बगड़ तोक में पीपल के पेड़ के नीचे चंदन सिंह रौतेला, दयाल रौतेला, विनोद सिंह और केदार सिंह के आवासीय मकान हैं। तड़के तीन बजे बारिश के दौरान मकानों के पीछे स्थित पीपल का पेड़ टूटकर मकानों में जा गिरा। पूर्व ग्राम प्रधान तेजवीर कंडेरी ने बताया कि पीपल के पेड़ से मकानों को क्षति पहुंची है। सभी लोग सुरक्षित हैं।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें