गैरसैंण में राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के प्रशिक्षण में 150से अधिक महिलाओं ने किया प्रतिभाग > गैरसैंण की कुल 95 ग्राम पंचायतों में से करीब 50 ग्राम पंचायत की स्वयं सहायता समूह के समूहों ने एन आर एल एम से संबंधित जानकारी प्राप्त की। खंड विकास अधिकारी पवन कंडारी और प्रशिक्षकों ने समूह के संचालन और सरकार की और से दी जाने वाली योजनाओं का लाभ की जानकारी दी। इस दौरान आयोजकों ने प्रतिभागी समूहों से चर्चा करते हुए कार्यक्रमों में आने वाली समस्याओं के समाधान के टिप्स दिए। बदलाव सखी शकुन्तला देवी ने समूहों के लेखा जोखा और ऋण प्राप्त करना वसूली व अन्य आय व्ययक जानकारी दी ब्लाक मिशन प्रबंधक अनिल रावत ने लखपति दीदी और लोकों एप्प, क्षेत्रीय समन्वयक मोहन राणा ने डिजिटल आजीविका रजिस्टर संबंधित जानकारी दी। और आभिलेख पंजिकाएं वितरित की।