फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नारायणबगड़ में शिशु नगरी कार्यक्रम का आयोजन

नारायणबगड़ स्थित सरस्वती शिशु विद्या मंदिर में आयोजित “शिशु नगरी कार्यक्रम” (शिशु मेला) में बच्चों ने संस्कार, शिक्षा और कौशल का अद्भुत प्रदर्शन किया। कार्यक्रम का शुभारंभ विधायक भूपालराम टम्टा ने दीप प्रज्वलित कर किया। उन्होंने कहा कि विद्या भारती की संस्कारवान और आधुनिक शिक्षा का समन्वय विकसित भारत की नींव को मजबूत करेगा। इस अवसर पर उन्होंने भैया-बहिनों द्वारा तैयार वैज्ञानिक मॉडल, हस्तशिल्प और कलाकृतियों का अवलोकन कर उनका उत्साहवर्धन किया। कार्यक्रम के दौरान बच्चों ने शैक्षणिक और सांस्कृतिक गतिविधियों की शानदार प्रस्तुति देकर खूब तालियां बटोरीं।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें