फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कर्णप्रयाग...राजकीय शिक्षक संघ ने उपजिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन, कहा- शिक्षकों को चुनाव संबधित अतिरिक्त कार्य से किया जाए मुक्त

राजकीय शिक्षक संघ के पदाधिकारियों ने उपजिलाधिकारी को ज्ञापन देकर शिक्षकों को चुनाव संबधित अतिरिक्त कार्य से मुक्त किए जाने की मांग की है। राशिसं के ब्लॉक अध्यक्ष सुरेंद्र भगत और ब्लॉक मंत्री सुरक्षित भंडारी ने उपजिलाधिकारी को ज्ञापन देते हुए कहा कि संगठन ने पूर्व में भी जिलाधिकारी से राजकीय माध्यमिक शिक्षकों को बीएलओ डूयटी से मुक्त करने का अनुरोध किया था। कहा कि शिक्षकों की ड्यूटी लगने से छात्र-छात्राओं का पठन पाठन प्रभावित होता है। जिस कारण उनके परीक्षाफल पर बुरा प्रभाव पड़ रहा है। उन्होंने सभी शिक्षकों को बीएलओ ड्यूटी से हटाने की मांग की है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें