उपजिला अस्पताल में ऑनलाइन भुगतान प्रक्रिया शुरू हो गई है। यूपीआई भुगतान प्रक्रिया करने वाला कर्णप्रयाग अस्पताल जिले का पहला अस्पताल बन गया है। अब यहां आने वाले मरीज और तीमारदार के पास यदि नकद धनराशि नहीं होगी तब भी आसानी से उपचार की सुविधा मिल सकेगी। साथ ही भुगतान प्रक्रिया पारदर्शी भी रहेगी।