मंगलवार को सुबह से ही आसमान में हल्के बादल छाए रहे। जिससे कि दिनभर हल्की धूप खिली रही। ऐसे में तापमान गिर गया। जिससे कि ठंड बढ़ गई। ठंड से बचने के लोग घरों में दुबके रहे। वहीं बाजारों में भी सन्नाटा छाया रहा। ठंड से बचने के लिए लोगों ने चाय, कॉफी, सूप आदि गर्म पेय पदार्थो का सहारा लिया।