फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कर्णप्रयाग: हंस फाउंडेशन की ओर से निशुल्क नेत्र परीक्षण शिविर का आयोजन, 136 मरीजों में कराई की जांच

हंस फाउंडेशन की ओर से बृहस्पतिवार को गौचर में आयोजित निशुल्क नेत्र परीक्षण शिविर में 136 मरीजों ने अपनी आंखों की जांच कराई। जिन्हें फाउंडेशन की ओर से निशुल्क दवाइयां और चश्मे वितरित किए गए। जन कल्याण लोक सेवा समिति के सहयोग से मेला मंच में आयोजित शिविर में क्वींठी, कांडा, सरमोला, रानौ, सारी, नैनीसेंण, सिदोली, अंगोत, चौकी गौचर आदि क्षेत्रों से बड़ी संख्या में मरीजों ने भाग लिया। शिविर में डा० अमन बिष्ट द्वारा मरीजों की आंखों का परीक्षण किए जाने पर 36 मरीजों की आंखों में मोतियाबिंद की शिकायत पाई गई। जिन्हें आपरेशन के लिए चिह्नित किया गया। आपरेशन के लिए चयनित किए गए मरीजों को फाउंडेशन द्वारा दस जनवरी को सतपुली स्थित जनरल हास्पीटल ले जाया जाएगा।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें