हेमकुंड साहिब और फूलोंं की घाटी का प्रमुख पड़ाव पुलना गांव है, सरकार और विभाग से सहयोग नहीं मिला तो पुलना के ग्रामीण गांव तक सड़क बनाने के लिए खुद ही जुट गए। हेमकुंड और फूलों की घाटी का प्रमुख पड़ाव पुलना गांव है। ईको विकास समिति के अध्यक्ष प्रविंद्र चौहान का कहना है कि मुख्य मार्ग से गांव तक सड़क पहुंचाने के लिए सरकार से कई बार मांग की गई लेकिन ठोस कार्रवाई नहीं हो पाई। अब ग्राम पंचायत और ईको विकास समिति ने गांव तक सड़क पहुंचाने का जिम्मा लिया है।