21 जून को अंतराष्ट्रीय योग दिवस मनाया जाएगा। मुख्य विकास अधिकारी अभिषेक त्रिपाठी ने भराडीसैण में आयोजित होने वाले कार्यक्रम के सफल संचालन को लेकर को विधान सभा परिसर में सभी संबंधित अधिकारियों के साथ बैठक की। सभी आवश्यक व्यवस्थाएं चाक चौबंद करने के निर्देश दिए। उन्होंंने पीडब्ल्यूडी गैरसैंण को दिवालीखाल से विधानसभा तक सड़क को सुचारू रखने और फ्लैग लगाने को लेकर दिशा-निर्देश दिए।