फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तोप और माथर में हुआ गैंडा कौथिग, देखने के लिए भारी संख्या में पहुंचे ग्रामीण

कर्णप्रयाग क्षेत्र के तोप और माथर गांव में आयोजित सात दिवसीय पांडव लीला विधि-विधान से समापन हो गया है। धार्मिक आयोजन के अंतिम दिन गैंडा बध देखने के लिए भारी संख्या में ग्रामीण पहुंचे। आयोजन के अंतिम दिन बुधवार सुबह पुजारियों ने पांडव, भूमियाल देवता की पूजा-अर्चना की। दोपहर को पौराणिक परंपराओं के अनुसार पांडव कौरव युद्ध नृत्य के रूप में हुआ। इस दौरान भीम ने दुर्योधन का वध कर दिया। वैदिक मंत्रोच्चारों के साथ पांडव देवताओं के अस्त्र-शस्त्रों की पूजा कर मंदिर में स्थापित किया। इस दौरान ध्याणियों और श्रद्धालुओं को सुफल देकर सुख-समृद्धि का आशीर्वाद दिया। तोप गांव में आयोजित धार्मिक महोत्सव में प्रतिभाग करते हुए पुलिस अधीक्षक चमोली सुरजीत सिंह पंवार ने कहा कि पौराणिक महोत्सव ही हमारी संस्कृति और परंपराओं की पहचान है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें