फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कर्णप्रयाग में महिलाओं को दिया सिलाई का नि:शुल्क प्रशिक्षण

अलका त्यागी Updated Mon, 06 Oct 2025 06:49 PM IST

देवाल के वाण में महिलाओं को स्वरोजगार से जोड़ने के लिए एक माह का नि:शुल्क सिलाई प्रशिक्षण का समापन हो गया है। इसमें गांव की 26 महिलाओं ने भाग लिया। गोयश ट्रस्ट की संस्थापक गीता मैंदोली ने बताया कि ट्रस्ट द्वारा महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए विभिन्न प्रकार के स्वरोजगार कार्यक्रम संचालित किए जाते है। जिसके तहत प्रशिक्षक उषा देवी और सहायिका मनीषा देवी ने ग्रामीण महिलाओं को निशुल्क सिलाई का प्रशिक्षण दिया। जिसमें सभी महिलाओं ने बढ़चढ़कर भाग लिया। ट्रस्ट द्वारा समापन अवसर पर दोनों प्रशिक्षकों को पुरस्कृत कर सम्मानित किया गया। वहीं प्रशिक्षण के समापन अवसर पर स्वस्थ महिला सशक्त महिला अभियान के तहत महिलाओं को सेनेटरी नेपकिन भी बांटे गए।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें