कर्णप्रयाग नगर के आईटीआई के ऊपर जंगल में अचानक से आग लग गई। कुछ ही देर में आग जंगल में तेजी से फैलने लगी। जिससे की वन संपदा आग की चपेट में आ गई। आग की सूचना पर नंदप्रयाग रेंज के वन कर्मी मौके पर पहुंचे। और आग बुझाने का प्रयास किया। नंदप्रयाग रेंज के वन क्षेत्राधिकारी हेमंत बिष्ट ने बताया कि सिविल क्षेत्र में आग की सूचना पर टीम को मौके पर भेज दिया गया है। जो की आग बुझाने का प्रयास कर रहे है। वहीं प्रथम दृष्टया बिजली के तारों के आपस में टकराने से आग के लगने की संभावना प्रतीत हो रही है।