फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीएम ने विष्णुप्रयाग में सुरक्षात्मक कार्यों का किया निरीक्षण

रेनू सकलानी Updated Wed, 07 Jan 2026 12:54 PM IST

भू धंसाव प्रभावित ज्योतिर्मठ में चल रहे सुरक्षात्मक कार्यों का मंगलवार को जिलाधिकारी गौरव कुमार ने स्थलीय निरीक्षण किया। उन्होंने अधिकारियों को कार्यों में गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखने के निर्देश दिए। भू धंसाव के बाद नगर में सुरक्षात्मक कार्य शुरू किए गए हैं। सिंचाई विभाग की ओर से मारवाड़ी पुल से विष्णुप्रयाग तक नदी किनारे सुरक्षा दीवार, नालों का ट्रीटमेंट आदि कार्य किया जा रहा है। यहां पर करीब 100 करोड़ की लागत से लगभग 230 मीटर लंबी सुरक्षा दीवार निर्मित की जाएगी। साथ ही दो नालों का भी ट्रीटमेंट किया जाना है। जिलाधिकारी गौरव कुमार ने बताया कि कार्यों का मौके पर जाकर निरीक्षण किया गया। उन्होंने सभी विभागों को आपसी समन्वय के साथ कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए। वर्तमान में वहां पर करीब 25 प्रतिशत कार्य हुआ है। इसके अलावा ज्योतिर्मठ में अन्य कार्य भी होने हैं, जिसमें स्लोप स्टेबलाइजेशन, ड्रेनेज, सीवर लाइन का कार्य भी किया जाना है। जनवरी के अंतिम सप्ताह में इनके शुरू होने की उम्मीद है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें