विकासखंड के राइंका उज्जलवपुर की हीरक जंयती के तीसरे दिन क्षेत्र की विभिन्न ममंद और स्कूली छात्र-छात्राओं ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी। रानीखेता राम ढोला..., मेरी ओ पहाड़न बांद लगदी...., कपाली बिंदुली नाक मा नथुली......आदि गीतों की प्रस्तु़तियों ने दर्शकों की खूब ताली बटोरी। तीन दिवसीय हीरक जंयती के अंतिम दिन विद्यालय के पुरातन छात्र-छात्राओं और अध्यापकों को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।