फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गेरूड़ में सांस्कृतिक मेला, महिला मंगल दलों और स्कूली बच्चों ने रंगारंग प्रस्तुति

थराली के दूरस्थ गांव गेरूड़ में आयोजित सांस्कृतिक मेले में स्थानीय महिला मंगल दलों एवं स्कूली बच्चों ने रंगारंग कार्यक्रम पेश किए। यह मेला गेरूड़ गांव के युवाओं द्वारा आयोजित किया जा रहा है। जिसमें बूंगा, गेरूड़, रतगांव, कोलपुड़ी और बुरसोल की महिला मंगल दलों ने प्रस्तुति दी। राजकीय इंट कॉलेज गेरूड़ और मॉडन पब्लिक स्कूल की छात्राओं ने गढ़वाली और कुमांउनी लोकगीतों पर शानदार लोकनृत्य की प्रस्तुति दी। आयोजकों ने उन्हें पुरस्कृत किया। मेले में खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन भी किया जा रहा है जिसमें दो वर्ग जूनिय और सीनियर में क्रिकेट और बॉलीबाल की प्रतियोगिता हो रही है। मेला समिति के अध्यक्ष जगमोहन बुटोला और सचिव भरत सिंह बुटोला ने बताया कि इस मेले में लोग बढ़-चढ़ कर भाग ले रहे हैं। साथ ही युवाओं को अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर भी मिल रहा है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें