फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चमोली जिले में देवाल के सुया गांव में हुआ स्वच्छता अभियान

देवाल में स्वच्छता पखवाड़े के तहत ग्राम पंचायत सुया में सफाई अभियान आयोजित किया गया। इस अवसर पर ग्रामीणों ने ग्राम प्रधान के नेतृत्व में गांव को स्वच्छ और सुंदर बनाने का संकल्प लिया। ग्राम प्रधान पुष्पा देवी ने कहा कि स्वच्छता हर नागरिक की जिम्मेदारी है। स्वच्छ वातावरण से बीमारी से बचा जा सकता है। उन्होंने ग्रामीणों से पर्यावरण को बचाने के लिए प्लास्टिक का उपयोग नहीं करने की अपील की। इस अभियान के तहत पैदल मार्ग, विद्यालय, मंदिर परिसर व सार्वजनिक स्थलों में सफाई कर स्वच्छता के प्रति लोगों को जागरूक किया गया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें