फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजकीय महा विद्यालय कर्णप्रयाग में रसायन और इतिहास विभाग का हुआ गठन

शुक्रवार को राजकीय महा विद्यालय कर्णप्रयाग में रसायन विज्ञान और इतिहास विभाग में विभागीय परिषद का गठन तथा छात्र-छात्राओं की विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित की गई। रसायन विज्ञान विभाग में विभागीय परिषद का गठन करते हुए सर्व सम्मति से प्रियांशु राणा को अध्यक्ष मनोनीत किया गया। तथा इस दौरान छात्र-छात्राओं के बौद्विक और सांस्कृतिक विकास के लिए आयोजित क्विज प्रतियोगिता में तनुजा और हंसिका पुरोहित ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। वहीं एकल गायन में अभिजीत ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। जबकि इतिहास विभाग परिषद का गठन करते हुए सृष्टि को अध्यक्ष, दिव्या उपाध्यक्ष, निक्कि सचिव, पायल सह सचिव तथा नरेंद्र को कोषाध्यक्ष मनोनीत किया गया। इस दौरान आयोजित भाषण प्रतियोगिता में सुनील ने प्रथम, निक्कि ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। एकल लोकगीत में निकिता प्रथम और सविता द्वितीय रही। एकल लोक नृत्य रिया ने प्रथम और पूनम ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। इस मौके पर विद्यालय के प्रभारी प्राचार्य डा. अखिलेश कुकरेती ने छात्र-छात्राओं को पुरस्कृत किया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें