फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamoli: कृषि विज्ञान केंद्र ग्वालदम में नेचुरल फार्मिंग योजना पर प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन

कृषि विभाग चमोली और केवीके के संयुक्त तत्वाधान में कृषि विज्ञान केंद्र में नेचुरल फार्मिंग योजना पर पांच दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में दूरस्थ नंदानगर घाट विकासखंड के चयनित 32 कृषि सखियों को प्रशिक्षित किया जा रहा है। कृषकों को नेचुरल फार्मिंग यानि प्राकृतिक खेती के विभिन्न अवयवों जीवामृत, अग्निस्त्र,ब्रहमास्त्र कुणपजली आदि को तैयार करने की विधि और उपयोग की जानकारी दी जा रही है। प्रशिक्षणार्थियों को प्राकृतिक खेती कर रहे किसानों को फार्माें पर विजिट कराया गया। ताल गांव के आदर्श किसान रतन सिंह गड़िया ने प्राकृतिक खेती के लाभ के बारे में जानकारी दी।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें