थराली। मंगलवार दोपहर बाद ग्वालदम क्षेत्र में मूसलाधार बारिश से नाले और गदेरे ऊफान पर आ गए । सड़कों पानी के साथ मिट्टी बहने से सैलाब आ गया। जिससे सड़क तालाब में तब्दील हो गई। भारी बारिश से जगह-जगह मलबा आने से एक बार फिर से थराली - देवाल स्टेट हाईवे सहित 15 से अधिक ग्रामीण सड़कें बंद हो गई। जिनको खोलने के लिए लोक निर्माण विभाग ने प्रयास शुरू कर दिए हैं।