पोखरी। नगर पंचायत पोखरी की ओर से आयोजित 20वें हिमवत कवि चंद्र कुंवर बर्त्वाल खादी ग्रामोद्योग एवं शरदोत्सव मेले के पांचवें दिन मेला मंच लोक संस्कृति के रंगों से सराबोर रहा। विद्यालयी छात्र-छात्राओं और महिला मंगल दलों ने लोकगीतों, लोकनृत्यों और नशे के दुष्प्रभावों पर आधारित नाटक की शानदार प्रस्तुतियां देकर दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। विभिन्न ग्राम पंचायतों के महिला मंगल दलों की प्रस्तुतियों ने पहाड़ की समृद्ध लोक संस्कृति की छटा बिखेरी। वहीं, रंगोली और चित्रकला प्रतियोगिताओं में छात्र-छात्राओं ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आनंद लेने के लिए मेला मंच पर हजारों की संख्या में दर्शक पहुंचे।