फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamoli: पर्ची बनाने जिला पंचायत भवन तो एक्सरे करने सीएचसी थराली की दौड़ लगा रहे मरीज

अलका त्यागी Updated Fri, 07 Nov 2025 08:47 PM IST

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र थराली अभी भी अस्थाई रूप से जिला पंचायत भवन के कमरों में चल रहा है। लेकिन एक्सरे करने के लिए मरीज को यहां से तीन किमी दूर स्थाई सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र थराली में ही जाना पड़ रहा है। जिससे मरीजों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। थाला से आई शारदा देवी ने बताया कि उनके पौत्र का गिरने से हाथ फ्रैक्चर हो गया था। वे पहले सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र थराली गये लेकिन वहां पता चला कि अस्पताल यहां से तीन किमी दूर जिला पंचायत के भवन में चल रहा है वे फिर यहां से जिला पंचायत के भवन पहुंचे वहां पर पर्ची बनाई लेकिन डाक्टर ने कहा कि एक्सरे के लिए आपको फिर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र थराली के स्थाई भवन में जाना पड़ेगा और फिर तीन किमी पैदल चलकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र थराली जाना पड़ा।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें