बदरीनाथ हाईवे पर कालेश्वर में एक कार की टेम्पो ट्रैवलर से भिड़ंत हो गई। वाहनों की भिड़ंत से मौके पर हड़कंप मच गया। लेकिन गनीमत रही कि इस दौरान किसी को भी चोट नहीं लगी। जानकारी के अनुसार, बदरीनाथ से लौट रही कार अचानक से अनियंत्रित होकर सामने से आ रहे टेम्पो ट्रैवलर से टकरा गई। भिड़ंत के बाद स्थानीय लोग तुरंत मौके पर पहुंचे और सभी लोगों को बाहर निकाला।