कर्णप्रयाग में ईद उल जुहा पर्व को लेकर पुलिस ने स्थानीय लोगों और मुस्लिम समुदाय के साथ बैठक आयोजित की। बैठक में थानाध्यक्ष विनोद थपलियाल ने सभी से प्रेम, भाईचारे और शांतिपूर्ण माहौल में त्योहार मनाने की अपील की। उन्होंने लोगों से अफवाहों से बचने और सोशल मीडिया पर भड़काऊ पोस्ट साझा न करने को कहा। पुलिस ने चेतावनी दी कि हुड़दंग या माहौल बिगाड़ने की कोशिश करने वालों पर सख्त कार्रवाई होगी।