नंदासैण में आयोजित चार दिवसीय पर्यावरण संवर्धन, पर्यटन एवं विकास मेले के तीसरे दिन विभिन्न स्कूली छात्र-छात्राओं ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुतियां दीं। बच्चों ने बेड़ू पाको बारामास, नरेणा काफल पाको चैता मेरी छैला..., नक बुडिया चढ़े दे...... टुकुर टुकुर क्या देखी चे........ आदि गीतों की शानदार प्रस्तुति दी। मेले में प्रावि पुनगांव, ऐरोली, गिरतोली, नंदौसण, दुबतोली, चौराणसैण आदि के बच्चो ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुतियां दी।