फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मां नंदा की विदाई से पूर्व सिद्धपीठ देवराड़ा मे हुआ भव्य आयोजन, सैकड़ों भक्तों किए दर्शन

थराली में मां नंदा देवी की लोकजात यात्रा छह मास अपने ननिहाल देवराड़ा में प्रवास के बाद 25 दिसंबर को अपने मायके सिद्धपीठ कुरूड़ के लिए रवाना होगी। मां नंदा की डोली की विदाई से पहले बुधवार को देवराड़ा मंदिर में सैकड़ों भक्तों ने मां नंदा के दर्शन किये। मंदिर समिति के सदस्यों, गौड़ पुजारियों एवं भक्तों ने भजन-कीर्तन का आयोजन किया। इस अवसर पर महिला मंगल दल, देवराड़ा, लोल्टी, थाला, भेंटा, भकार, माल बज्वाड़, तुंगेश्वर,मेल्ठा, बूंगा की महिलाओं ने झोड़ा, चांचरी और देवी जागर की प्रस्तुतियां दी। मंदिर को भव्य रूप से सजाया गया है। मां नंदादेवी की डोली कल यानि वृहस्पतिवार को 11 बजे विधि-विधान और पूजा अर्चना के बाद गर्भ गृह से बाहर निकलेगी और अपने प्रथम पड़ाव बज्वाड़ के लिए प्रस्थान करेगी और 20 पड़ाव के बाद उत्तरायण पक्ष में सिद्धपीठ कुरूड़ पहुंचेगी।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें