कर्णप्रयाग विकासखंड के कंडारा क्षेत्र की 8 महिलाएं उद्यम लगाएंगी। रीप परियोजना के तहत महिलाओं को रोजगार के लिए प्रोत्साहित किया जा रहा है। जिसके लिए इन आठ महिलाओं को 2 लाख 95 हजार का अनुदान दिया गया। महिलाएं मुर्गी पालन, बकरी पालन, कारपेंटर सहित अन्य लघु उद्योगों की यूनिट स्थापित कर स्वरोजगार का काम करेंगी।