नारायणबगड़ में 21 जून को आयोजित होने वाले 11वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की तैयारी चल रही है। कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए जीआईसी नारायणबगड़ के खेल मैदान में दो दिवसीय योगाभ्यास किया गया। योगाभ्यास कार्यक्रम का शुभारंभ बीडीओ वीरेंद्र असवाल ने किया ।इस मौके पर मानव श्रृंखला बनाकर छात्र-छात्राओं,शिक्षकों तथा आम लोगों को योग के बारे में जानकारियां दी गई। और योग क्रियाओं का अभ्यास कराया गया।