फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bageshwar: आपदा प्रभावितों की मदद को कर्मी और मनकोट पहुंची रेडक्रॉस की टीम

रेडक्रॉस समिति बागेश्वर जिले के नगर से लेकर दूरस्थ गांवों तक आपदा प्रभावितों की मदद के लिए निरंतर अभियान चला रही है। रविवार को समिति ने कपकोट के कर्मी और बागेश्वर विकासखंड के मनकोट गांव जाकर आपदा पीड़ितों को राहत सामग्री उपलब्ध कराई। कर्मी के तल्ला सापुली तोक में जमीन धंसने से कई मकान खतरे की जद में हैं। सूचना मिलने के बाद समिति के सचिव आलोक पांडेय के नेतृत्व में टीम गांव पहुंची। आपदा प्रभावित परिवारों ने समिति के सदस्यों को अपनी व्यथा सुनाई। टीम ने प्रभावितों को जरूरत के अनुसार कंबल, तिरपाल, बर्तन उपलब्ध कराए। कपकोट से लौटने के बाद टीम ने मनकोट में आपदा से बेघर हुए परिवार को टैंट प्रदान किया। जिला सचिव ने बताया कि मनकोट में पूरन चंद्र के मकान की पाल टूट गई थी। परिवार की मदद करते हुए टैंट और अन्य जरूरी सामग्री प्रदान की है। इस मौके पर कन्हैया वर्मा, हिमांशु जोशी, दीपक खेतवाल, आरपी कांडपाल, मोहीउद्दीन अहमद तिवारी, डॉ. हरीश दफौटी, पंकज खेतवाल आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें