फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चार घंटे तक किया थाने का घेराव, सड़क जाम कर धरने पर बैठी महिलाएं

रेनू सकलानी Updated Sun, 06 Jul 2025 07:16 PM IST

कपकोट में अधेड़ और उसके अज्ञात साथी के नाबालिग से छेड़छाड़ मामले में गिरफ्तारी नहीं होने पर आक्रोश बढ़ता जा रहा है। लगातार दूसरे दिन महिलाओं और क्षेत्रवासियों ने थाने का घेराव किया। चार घंटे तक थाना घेरने के बाद महिलाओं ने बागेश्वर-कपकोट सड़क में सरयू पुल के समीप धरना शुरू कर दिया है। विधायक सुरेश गढि़या, सीओ मनीष शर्मा के समझाने के बाद भी महिलाओं का गुस्सा कायम है। महिलाएं आरोपी को गिरफ्तार करने और अज्ञात साथी का नाम उजागर कर उसे भी पकड़ने की मांग कर रही हैं। फिलहाल महिलाओं का सड़क जाम कर धरना जारी है। मामले में सीओ मनीष शर्मा ने कहा कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें