फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bageshwar: नवनियुक्त प्रभारी सीएमएस ने संभाला कार्यभार, व्यवस्थाओं को सुधारना प्राथमिकता

हीरा मेहरा Updated Fri, 04 Jul 2025 05:21 PM IST

बागेश्वर जिला अस्पताल में नवनियुक्त प्रभारी सीएमएस डॉ. तपन कुमार शर्मा ने नियुक्ति आदेश के 23 दिन बाद जिला अस्पताल में पदभार ग्रहण कर लिया है। उन्होंने जिला अस्पताल का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं को सुधारने और लोगों को हरसंभव सुविधाएं देने को प्राथमिकता बताया है। शुक्रवार को डॉ. शर्मा ने जिला अस्पताल में कार्यभार ग्रहण किया। जिला अस्पताल के प्रभारी सीएमएस डॉ. एसपी त्रिपाठी और अन्य चिकित्सकों ने उनका स्वागत किया। कार्यभार ग्रहण करने के बाद उन्होंने जिला अस्पताल के इमरजेंसी, एक्सरे, जनरल वार्ड, पर्ची काउंटर, ओपीडी, जरनल वार्ड, आईसीयू और लेबर वार्ड का निरीक्षण किया। वहां कार्यरत कर्मचारियों से वार्ड में साफ सफाई का नियमित विशेष ध्यान देने और मरीजों को मिलने वाली सुविधाएं समय पर देने के निर्देश दिए। अस्पताल में कार्यरत चिकित्सकों के साथ बैठक कर उन्हें समय पर ओपीडी में पहुंचने और आने वाले मरीजों को संतोषजनक सलाह देने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जो भी खामियां हैं उनके लिए शासन को पत्र भेजकर ठीक कराया जाएगा। जिला अस्पताल में जगह की कुछ कमी है जिससे आने वाले मरीजों और तीमारदारों को इंतजार करने में दिक्कतें हो रही हैं। जिसके लिए एक वेटिंग हॉल बनाने की कवायद की जाएगी।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें