फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bageshwar: सड़क बनाने की मांग के लिए ग्रामीणों का कलक्ट्रेट परिसर में प्रदर्शन, डीएम को दिया ज्ञापन

बागेश्वर जिले के गोगिनापानी से मंडलसेरा तक सड़क बनाने की मांग के लिए ग्रामीणों ने कलक्ट्रेट परिसर में प्रदर्शन किया। डीएम को ज्ञापन देकर जल्द सड़क का निर्माण कार्य कराने की मांग की। गोगिनापानी के ग्रामीणों ने ज्ञापन में बताया कि मंडलसेरा के जोशीगांव से फल्यांटी तक सड़क मिलान प्रस्तावित है। चार किमी लंबी इस सड़क के कार्य में अपेक्षित प्रगति नहीं हो सकी है। सड़क नहीं बनने से लोगों को चार किमी की दूरी पैदल तय करनी पड़ती है। बीमार, गर्भवती को डोली की सहायता से लाना पड़ता है। बताया कि सड़क का निर्माण होने से गांव की एक हजार की आबादी को लाभ मिलेगा। ग्रामीणों ने जल्द सड़क का निर्माण कार्य शुरू करवाने की मांग की है। इस मौके पर भाष्कर कांडपाल, मोहन सिंह कुंवर, विपिन चंद्र, भूपेंद्र सिंह, जोगेंद्र सिंह, ख्याली दत्त पांडेय आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें