फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : वन कर्मचारियों ने शुरू किया अनिश्चितकालीन आंदोलन

बागेश्वर में वन बीट अधिकारी, वन आरक्षी संघ ने पूर्ण कार्य बहिष्कार करते हुए अनिश्चितकालीन धरना शुरू कर दिया है। कर्मचारियों ने लंबित मांगों के पूर्ण होने तक आंदोलन जारी रखने की चेतावनी दी है। बृहस्पतिवार को संगठन के प्रभाग अध्यक्ष श्याम सिंह चम्याल के नेतृत्व में कर्मचारियों ने वन विभाग कार्यालय परिसर में नारेबाजी करते हुए धरना दिया। कर्मचारियों का कहना है कि लंबे समय से वन बीट अधिकारियों के सम्मान के लिए उनके कंधे पर एक स्टार लगाने, वन निमायवली 2016 को फिर से लागू करने और वन दरोगा के पदों को शत प्रतिशत वन आरक्षी से पदोन्नत कर भरने की मांग की जा रही है। शासन-प्रशासन उनकी मांगों की लगातार अनदेखी कर रहा है। कहा कि उपेक्षा से आहत होकर प्रदेशभर के वन बीट अधिकारी, वन आरक्षी कार्य बहिष्कार पर चले गए हैं। जब तक समस्याओं का निदान नहीं किया जाएगा, आंदोलन जारी रहेगा। इस मौके पर आनंद सिंह रावत, चंदन राम, कमल सिंह, संदीप कुमार,लक्ष्मी दत्त, कविता रावत, गीता तिवारी, लीला आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें