फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bageshwar: दाल के तीन और मसालों के दो नमूने जांच के लिए भेजे

हीरा मेहरा Updated Thu, 13 Nov 2025 05:07 PM IST

बागेश्वर जिले में खाद्य सुरक्षा विभाग ने खाद्य पदार्थों में मिलावट करने वालों के खिलाफ चेकिंग अभियान चलाया। नगर में टीम ने दाल के तीन और मसालों के दो नमूने एकत्र कर जांच के लिए भेजे। बृहस्पतिवार को जिला अभिहित अधिकारी ललित मोहन पांडेय के नेतृत्व में टीम ने नगर क्षेत्र के प्रतिष्ठानों में चेकिंग अभियान के दौरान होटल और बेकरी संचालकों से साफ-सफाई रखने के निर्देश दिए। उन्होंने दुकानों और मॉल से संदेह के आधार पर खुले में बिक रही दालों और मसालों के एकत्र किए गए नमूनों को जांच के लिए राजकीय औषधि एवं खाद्य प्रसंस्करणशाला रुद्रपुर भेजा। अभिहित अधिकारी पांडेय ने बताया कि खाद्य पदार्थों में मिलावट करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। इस मौके पर खाद्य सुरक्षा अधिकारी विपिन कुमार, खाद्य संरक्षा अधिकारी, भूपेंद्र सिंह देव मौजूद रहे।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें