फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : सरयू पुल की मरम्मत में देरी होने पर व्यापारियों में आक्रोश, विभागों का सामूहिक पुतला जलाया

बागेश्वर में सरयू पुल की मरम्मत में देरी होने पर व्यापार मंडल ने आक्रोश जताया है। व्यापारियों ने पानी का अधिक बिल देने और झूला पुल को अब तक नहीं खोले जाने पर भी रोष जताते हुए सरयू पुल तिराहे पर विभागों का सामूहिक पुतला जलाया। जल्द समस्याओं का निदान नहीं होने पर आंदोलन करने की चेतावनी दी है। सोमवार को व्यापार मंडल अध्यक्ष कवि जोशी के नेतृत्व में व्यापारियों ने विभागों के खिलाफ नारेबाजी की। जोशी ने कहा कि एनएच ने 10 दिन में पुल का काम पूरा करने की बात कही थी, लेकिन होली में काम बंद कर दिया। 17 दिन के बाद भी पुल की मरम्मत नहीं हो सकी है। व्यापारियों ने चाय की दुकान चलाने वाले व्यापारियों को पानी का हजारों रुपये का बिल देने और दो साल से बंद पड़े झूला पुल को खोलने की कवायद शुरू नहीं होने पर भी नाराजगी जताई। जल संस्थान से जल्द पानी के बिलों में संसोधन कर छोटे व्यापारियों को राहत देने और झूला पुल के बेस की मरम्मत का काम शुरू करवाने की मांग की। इस मौके पर सचिव पुष्कर किरमोलिया, सह सचिव राहुल साह, सोनू चौधरी, प्रकाश पांडेय, जगदीश कार्की, रितिक साह, निर्मल जोशी आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें