फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : स्कूल और घरों के समीप लटक रहे बिजली के तार, हो सकता है बड़ा हादसा; ग्रामीणों ने किया तहसील परिसर में प्रदर्शन

बागेश्वर जिले के बैगांव-कालारौ में स्कूल और घरों के समीप बिजली के तार झूल रहे हैं। कई स्थानों पर तार पेड़ों को छूकर गुजर रहे हैं। ग्रामीणों ने तहसील परिसर में प्रदर्शन कर जल्द समस्या का निदान करने की मांग की है। ग्रामीणों ने बताया कि गांव में पहले बिजली की आपूर्ति के लिए दो ट्रांसफार्मर लगाए गए थे। एक ट्रांसफार्मर खराब होने पर विभाग ने उसे दूसरे से कनेक्ट कर दिया। इस कनेक्टिविटी के कारण राइंका और आसपास बने घरों में करंट का खतरा बढ़ रहा है। तार काफी नीचे झूल रहे हैं। ग्रामीणों ने जनता दरबार में भी समस्या उठाकर जल्द समस्या का निदान करने की मांग की है। इस मौके पर राजू दानू, गोपाल दत्त जोशी, कैलाश सिंह, मंजू देवी, पुष्पा देवी, नंदी देवी आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें