फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली धमाके के बाद बागेश्वर जिले में पुलिस का फ्लैग मार्च, सीमा पर जारी सख्त चेकिंग

दिल्ली में हुए धमाके के बाद से जिले की पुलिस अलर्ट मोड पर है। सीमाओं पर बनी चौकियों में सख्त चेकिंग की जा रही है। नगरीय क्षेत्र में भी देर शाम तक वाहनों की गहन चेकिंग चल रही है। बुधवार को पुलिस ने लोगों में सुरक्षा की भावना को मजबूत करने के उद्देश्य से नगर में फ्लैग मार्च निकाला। एसपी चंद्रशेखर आर घोड़के के निर्देश और सीओ अजय लाल साह, मनीष शर्मा के नेतृत्व में कर्मचारियों ने नगर में फ्लैग मार्च निकाला। मार्च कोतवाली से स्टेशन रोड, एसबीआई तिराहा, पुराना सरयू पुल, अस्पताल तिराहा, दुग बाजार, नुमाइशखेत रोड, बागनाथ पुल, गोमती पुल, तहसील रोड आदि स्थानाें तक चला। इस दौरान पुलिस ने लोगों को किसी भी प्रकार की अफवाहों पर ध्यान नहीं देने, सोशल मीडिया पर अपुष्ट खबरें साझा न करने, अनजान वस्तु को छूने या हटाने का प्रयास न करने, संदिग्ध व्यक्ति या वस्तु की सूचना तत्काल पुलिस को देने और सतर्क रहकर शांति व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस का सहयोग करने की अपील की।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें