फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bageshwar: संचार सुविधा न होने से प्रभावित हो रहे मनरेगा के कार्य

हीरा मेहरा Updated Mon, 06 Oct 2025 05:15 PM IST

बागेश्वर जिले के लाहुरघाटी के सात गांवों में नेटवर्क की सुविधा नहीं होने से विकास कार्य प्रभावित हो रहे हैं। ग्रामीणों ने कलक्ट्रेट परिसर के बाहर नारेबाजी जताते हुए प्रदर्शन किया। डीएम को ज्ञापन देकर मनरेगा में पूर्ववत ऑफलाइन उपस्थिति लागू करने की मांग की। क्षेत्र के ग्राम प्रधानों ने डीएम को दिए ज्ञापन में बताया कि मनरेगा योजना के तहत गांवों में विकास कार्य किए जाते हैं। संचार सुविधा नहीं होने से ऑनलाइन हाजिरी नहीं हो पा रही है। विकास कार्यों पर भी असर पड़ रहा है। कहा कि ऑनलाइन उपस्थिति के कारण विकास कार्य प्रभावित हो रहे हैं। लोगों को समझाने में भी परेशानी हो रही है। जनप्रतिनिधियों ने पूर्व की तरह ऑफलाइन उपस्थिति दर्ज कराने की अनुमति देने की मांग की। इस मौके पर ग्राम प्रधान राजेंद्र दानू, गोपाल राम, घनानंद, रमेश चंद्र आदि मौजूद रहे।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें