बागेश्वर कोतवाली पुलिस, एसओजी और एएनटीएफ की संयुक्त टीम ने मादक पदार्थों की अवैध बिक्री और तस्करी रोकने के लिए चलाए गए अभियान के तहत चरस के साथ अधेड़ को गिरफ्तार किया है। आरोपी के पास से 1.040 किलोग्राम चरस बरामद की गई। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस अधिनियम के तहत केस दर्ज किया गया है। शुक्रवार को एसपी चंद्रशखेर आर घोडके ने मामले का खुलासा किया। उन्होंने बताया कि एसओजी प्रभारी सलाउद्दीन खान के नेतृत्व में टीम कपकोट रोड पर सघन चेकिंग अभियान चला रही थी। इस दौरान पंद्रहपाली तिराहे के पास से खीम सिंह (53) निवासी सापुली, कर्मी को चरस के साथ पकड़ा गया। आरोपी को कोतवाली लाया गया जहां उसके खिलाफ केस दर्ज किया गया।